29 Mar 2024, 07:50:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में हो रहा सुधार: नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 5:58PM | Updated Date: Jun 14 2021 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के घटते मामले के बीच आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोविड 19 के मामले में प्रदेश रोजाना सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘कोविड19 के मामले में मप्र रोजाना सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए पॉजिटिव केस 242 आए हैं। संक्रमण दर घटकर अब 0.34 प्रतिशत हो गई है जबकि रिकवरी दर 98.41 प्रतिशत है। दतिया सहित प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »