29 Mar 2024, 19:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संकट के समय सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सही ठहराना जनता के साथ मजाक : डोटासरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2021 3:45PM | Updated Date: May 12 2021 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति में जब केंद्र सरकार समय पर वैक्सीन,ऑक्सीजन और दवाईयां उपलब्ध नहीं करवा पा रही है उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जनता के पैसे से बन रहे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सही ठहराना देश की जनता के साथ क्रूर मजाक है। डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस महामारी की स्थिति में जब केंद्र सरकार समय पर  वैक्सीन,ऑक्सीजन और दवाईयां उपलब्ध नहीं करवा पा रही है उस समय नड्डा द्वारा जनता के पैसे से बन रहे  प्रधानमंत्री आवास और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सही ठहराना देश की जनता  के साथ क्रूर मजाक एवं  शर्मनाक हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि नड्डा ने हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर का कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के समय भी नई संसद की आवश्यकता का मुददा उठाया गया था। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्वयं एक नए संसद भवन की आवश्यकता को रेखांकित किया था। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने भी इस परियोजना के संबंध में बड़ी संख्या में अन्य प्रश्नों के तथ्यों सहित उतर दिए है लेकिन फिर भी कांग्रेस उन तथ्यों पर विश्वास नहीं कर रही है। नड्डा ने पत्र में कहा कि जनता में इस बात को लेकर विस्मय है कि कांग्रेस एक तरफ तो सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस छत्तीसगढ सरकार द्वारा नए विधानसभा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »