29 Mar 2024, 12:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन पुलिस ने कोरोना काल में सुरक्षा की दृष्टि से बनाया एप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2021 6:23PM | Updated Date: May 10 2021 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में पुलिस अधीक्षक ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा नामक एप बनाया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि इस एप पर एसपी से लेकर आरक्षक तक रोज अपने स्वास्थ्य की जानकारी दर्ज की जाती है। एप के माध्यम से जिले के 850 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी रोज ही जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उन्हें समय रहते उचित परार्मश दिया जा सके। जरूरत होने पर होम आइसोलेट किया जा सके। साइबर सेल में काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस एप को बनाया गया है।
 
कोरोना कर्फ्यू के पालन कराने के लिए भी जिले भर के सड़कों पर पुलिस ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए एक क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाया गया है। यहां आक्सीजन युक्त बेड लगाए गए हैं। ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनके पास आइसोलेशन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है अथवा घर में सदस्यों की संख्या ज्यादा है। उन्हे यहां आइसोलेशन में रखा जा सकेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »