28 Mar 2024, 15:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में संक्रमण के चेन को ब्रेक करने के लिए बहुत जल्द फैसला लेंगे : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 12:14AM | Updated Date: Apr 18 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 से जारी जंग के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के चेन को ब्रेक करने के लिए कैसे मजबूत कदम उठाये जाए, इसके लिए राज्य सरकार बहुत जल्द फैसला लेगी। सोरेन ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद कहा कि वर्तमान हालात किसी से छिपे नहीं है और उनका मानना है कि सच्चाई छिप भी नहीं सकती।

कोरोना संक्रमण का फैलाव एक साल से ऊपर हो चुका है। पूरी दुनिया के विकसित देशों की स्थिति भी बिगड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है। किस तरह की पाबंदियों से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका, इस संबंध में देश और विभिन्न राज्यों द्वारा लिये गये निर्णय पर चर्चा कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सीमित संसाधनों से स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »