25 Apr 2024, 01:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की पूनम ग्रोवर महापौर और राजीव कुमार उप महापौर निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2021 6:27PM | Updated Date: Apr 16 2021 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम को अपने पहले मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए। नव निर्वाचित कांग्रेस की पार्षद पूनम ग्रोवर को महापौर और पार्षद राजीव कुमार को उप महापौर चुना गया है। इससे पहले आज मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें कांग्रेस की महापौर के निर्वाचन में पार्षद पूनम ग्रोवर को 09 तथा मनीष कुमार को 08 मत पड़े। जबकि उपमहापौर के निर्वाचन में निर्वाचित पार्षद राजीव कुमार को 09 तथा पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता को 08 मत पड़े। इससे पहले 13 अप्रैल को कोरम पूरा न होने से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लटक गया था। कांग्रेस के पार्षद ही कोरम में उपस्थित हुए थे जबकि भाजपा के पार्षद नहीं पहुंचे थे जिस कारण कोरण पूरा न हो सका और मेयर डिप्टी मेयर का चुनाव लटक गया था। जिसके चलते मेयर डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई थी। 17 सदस्यों वाली नगर निगम सोलन में बहुमत साबित करने के लिए 9 पार्षदों का साथ चाहिए था जिसे कांग्रेस ने पूरा किया और नगर निगम बनाने में कामयाब हुई।

 
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने आज यहां नगर निगम सोलन के आठ नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई और नव निर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं सभी सभी पार्षदों को बधाई दी। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के सभी नव निर्वाचित पार्षद, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त (लीव रिर्जव) एच.एस. राणा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। उधर, नगर निगम सोलन पर कांग्रेस का कब्जा होने से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर  सहित कांग्रेस से कई नेता मौजूद रहे और मिलकर नाटी भी डाली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »