29 Mar 2024, 01:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के बाद बदला मौसम, चल रहीं धूल भरी हवाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2021 4:47PM | Updated Date: Apr 16 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तक चिलचिलाती धूप के बाद शाम होते ही धूल भरी तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जहां धूप की वजह से दिन में काफी गर्मी थी वहीं अब दिल्ली-एनसीआर का मौसम कुछ सुहाना जरूर हुआ है, हालांकि धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है।

दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शुक्रवार से दो दिन के लिए दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही लगाया था। अगले 24 घंटों में दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ शाम तक बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम का रुख बदलेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हो रहा है। इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में भी दिल्ली के आसमान में बादल मंडराते रहेंगे और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 61और न्यूनतम 21 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अमूमन सभी केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स इलाके में अधिकतम तापमान 42.4, आया नगर में 40.6, पालम में 40.9 व लोधी रोड में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत से ही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। साथ ही दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। हालांकि, अभी मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में लू की स्थिति नहीं बन रही है। क्योंकि, अधिकतम तापमान में सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक की बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि  इस माह के अंत तक दिल्ली में लू चलने की भी संभावना है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »