19 Apr 2024, 04:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार सपत्नीक कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 8:31PM | Updated Date: Apr 13 2021 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार व उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनके अलावा बरेली जिला मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। गंगवार के अपर निजी सचिव आलोक माथुर ने बताया कि श्रम मंत्रालय दिल्ली में कोरोना के कई मामले निकलने के बाद से गंगवार कार्यालय नहीं जा रहे थे।

पंचायत चुनाव में उन्होंने ज्यादा समय बरेली में देना शुरू कर दिया था। सोमवार 12 अप्रैल को हुई जांच में बी पॉजिटिव पाए गए। इस बार बरेली स्थित आवास और कैंप कार्यालय से संबंधित लोगों के परीक्षण में उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, निजी सहायक ललित मोहन अवस्थी संक्रमित पाए गए। कोरोनावायरस होने पर दोपहर बाद श्रम मंत्री की पत्नी को दिल्ली ले जाया गया। उनकी पत्नी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली की अध्यक्ष हैं।

गंगवार पिछले 5 माह पहले भी संक्रिमित हो चुकी हैं। उस समय परिवार के 6 सदस्य भी संक्रमित हुए थे। बरेली के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने बताया कि मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा रोहिलखंड विश्वविद्यालय के फ्लाइंग एस्कॉर्ट के इंचार्ज डॉ.ओपी उपाध्याय समेत एक दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित यादव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं वह अपने आवास पर कोरनटाइन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »