29 Mar 2024, 20:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज को मोदी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2021 3:08PM | Updated Date: Mar 5 2021 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक केंद्रीय नेताओं और राज्य के विभिन्न नेताओं ने जन्मदिन के अवसर पर आज शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना की हैं। मोदी ने ट्वीट के जरिए लिखा है 'भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयां दी हैं।
 
मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।' इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चौहान ने ट्वीट के जरिए सभी के प्रति आभार जताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »