29 Mar 2024, 05:55:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला ने मंत्री धनंजय मुंडे पर लगाया रेप का आरोप, मुंडे ने कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2021 12:04PM | Updated Date: Jan 13 2021 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज किया है और उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। हालांकि राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं।
 
मुंडे ने कहा है कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं। महिला (37) ने कहा है कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया है। उसने ये भी आरोप लगाया है कि उसने पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
 
मुंडे (45) ने कहा है कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं। मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा है कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उसके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है।
 
उन्होंने कहा है कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री बांटने पर रोक लगाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था। फिलहाल ये मामला कितने नए मोड़ लेता है ये तो वक्त ही बताएगा। (सोर्स-भाषा)
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »