29 Mar 2024, 20:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से हुआ विकास : गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 6:33PM | Updated Date: Dec 4 2020 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना से राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से विकास हुआ हैं।  

गहलोत ने आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के विधि और सामाजिक विज्ञान भवन का ऑनलाइन लोकार्पण करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग आदि के क्षेत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि से आजादी के बाद से ही आत्मनिर्भरता के कदम उठे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस सम्बंध में निरन्तर कार्य हो रहा है। 

उन्होंने राजस्थान में आईआईटी, एम्स, ट्रिप्लाइआईटी, विधि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना की चर्चा करते हुए कहा कि इन शिक्षण संस्थाओं से राजस्थान उच्च शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जंहा एक साथ अल्प अवधि में 87 महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में राज्य में 40 और 2021 मे 47 कॉलेज प्रदेश में खोले गए। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के बिगड़े स्तर को निरन्तर सुधारा गया। राजीव गांधी स्वर्ण जयंती विद्यालय और सभी 33 जिलों में महात्मा गांधी विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में खोले गए हैं।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 10 हजार को कौशल विकास से लाभान्वित किये जाने की ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विद्यार्थी परामर्श केंद्रों की स्थापना की भी महत्ती पहल की गई है। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, निरोगी राजस्थान के लिए उठाए कदमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान उद्देशिका, मूल कर्तव्यों के वाचन की राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल की सराहना भी की। 

उन्होंने बीकानेर में शैक्षिक विकास के लिए ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला द्वारा चार दशकों से निरन्तर किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बीकानेर में वेटनरी, कृषि विश्वविद्यालयों और दूसरे संस्थानो की स्थापना और तेजी से विकास हुआ है। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से प्रदेश में शिक्षा में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण विकास के साथ आधारभूत सुविधाओं के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »