29 Mar 2024, 19:26:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों को सिंचाई के लिये मिलेगी दस घंटे निर्वाध बिजली-शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दस घंटे निर्वाध बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज यहॉँ नगर परिषद शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में लगातार कार्य किये जा रहे है। किसानों को लगातार 10 घंटे बिजली मुहैया की जाएगी। यह सप्लाई सप्ताह की पालियों में दी जाएगी। एक सप्ताह दिन में तो अगले सप्ताह रात में 10 घंटे जारी रहेगी। उपस्थित किसानों ने इस बात पर सहमति भी जताई। चौहान ने कहा कि जनता के लिये चलाई जा रही योजनाओं के लिये धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
 
आगामी 3 दिसंबर को किसानों के खातों में मुख्यमंत्री सम्मान निधि राशि जमा की जाएगी। साथ ही वृद्धों, बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिये संचालित सभी योजनाओं में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुंडा, बदमाश, माफिया किसी को नहीं बख्शा जायेगा। जनता का हक मारने वाले शोषण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो रही है। ऐसे लोग या तो सुधर जाएं या प्रदेश छोड़े दे। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर उनकी समस्यायें भी सुनी और मिले आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »