29 Mar 2024, 13:02:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19 को हराने का और एक बने, नेक बने का ले संकल्प- आनंदीबेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:22AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को हराने और एक बने, नेक बने का संकल्प ले। पटेल ने यहाँ गुजराती समाज के नवीन कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजराती समाज ऐसा समाज है, जो जहाँ भी जाता है, अपनी संस्कृति को साथ ले जाता है। अपने सभी पर्व और समारोह बड़े छोटे मिलकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ वहाँ पर मनाते है।
 
उन्होंने सभी को आने वाले दीपावली पर्व और नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी परिवारों में सुख और समृद्धि आये। आव्हान किया कि नये वर्ष में कोविड-19 को लड़ाई में परास्त करने और एक बने, नेक बने का संकल्प लें। उन्होंंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रारंभिक दौर में सभी परिवार घरों में रहें, इसका लाभ यह हुआ कि परिवार के सदस्यों में बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्रेह के संबंध मजबूत हुए है।
 
परिवार में एक दूसरे की मदद और प्रेमभाव बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब को चिकित्सकों, नर्सों और सभी कोरोना वारियरर्स के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उनका सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन की चिंता किये बिना निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इसके लिए हम सब को भी अपने-अपने स्तर पर भी कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »