19 Apr 2024, 06:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हेमंत सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है : दीपक प्रकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:40AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिये कोरोना संकट को जिम्मेवार ठहराने के मुख्यमंत्री के बयान की तीखी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की हेमंत सरकार से जनता को मोहभंग हो चुका है।

प्रकाश ने यहां कहा कि बलात्कार की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री का बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। राज्य सरकार की विफलताओं एवं उप चुनाव में महा ठगबंधन की होती हार को देखते हुए हेमंत जी बौखलाहट में इस तरह की बाते कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सवालों से घबरा गए हैं। उनका आत्मविश्वास जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर विफलता के लिये केंद्र पर दोषारोपण करने वाले हेमंत सोरेन ने आज बलात्कार की घटना के लिये कोरोना को दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि महा ठगबंधन का यही चरित्र है। हाथरस की घटना का पहाड़ खड़ा करने वालों को अपने शासन की घटनाएं  छोटी लगती है और विचलित भी नहीं करती। ऐसे मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद बेमानी है जो अपनी जिम्मेवारी से भागता रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »