16 Apr 2024, 20:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रिपब्लिक टीवी के कर्मचारियों से पुलिस ने की पूछताछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:38AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निजी टेलीविजन चैनल रिपब्लिक टीवी के संपादकीय दल से शनिवार को एनएम जोशी मार्ग थाने में पुलिस ने पूछताछ की गयी। पुलिस विभाग के खिलाफ मानहानि और लोगों को भड़काने के आरोप में मुंबई में रिपब्लकन टीवी चैनल के संपादकीय विभाग के कई कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को  प्राथमिकी दर्ज की थी। 

रिपब्लिक टीवी के उप संपादक शवन सेन शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनके साथ  प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी भी थे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने श्री शवन और कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी से आज अपराह्न पूछताछ की।

एफआईआर में नामजद आरोपी रिपब्लिक टीवी चैनल के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी,  उप समाचार संपादक सागरिका मित्रा, एंकर / वरिष्ठ सहयोगी संपादक  शिवानी गुप्ता, उप संपादक एडिटर शवन सेन, अन्य संपादकीय कर्मचारी और समाचार प्रभारी हैं। इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मुंबई पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि चैनल ने गुरुवार को चैनल ने मुंबई पुलिस और पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की छवि खराब करने वाला समाचार प्रसारित किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »