29 Mar 2024, 00:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झामुमो नेताओं के अमर्यादित बयान पर चुनाव आयोग ले संज्ञान : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 12:49AM | Updated Date: Oct 22 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के बेरमो एवं दुमका सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए पक्ष-विपक्ष की ओर से जारी वार-पलटवार के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विपक्ष के नेताओं के अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आगामी तीन नवंबर को दुमका एवं बेरमो विधानसभा का उपचुनाव होना है, इससे पूर्व झामुमो के नेताओं का बड़बोलापन शर्मनाक है। 

साहू ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक पत्रकार सम्मेलन में भाजपा नेताओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने शब्दों की सभी मर्यादाओं को पार कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दूसरे को नसीहत देने के बजाए खुद शब्दों का प्रयोग करना सीखना चाहिये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »