29 Mar 2024, 18:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 12:18AM | Updated Date: Sep 29 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। योगी ने सोमवार को यहां बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र स्थित राइस मिल मैदान में पहुंचकर जिले को कई सौगातें दी।उन्होंने क्रांतिकारियों की धरती को नमन करते हुए 48 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 148 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता तक सीधे पहुचाने काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) सरकार कर रही है।भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म करके एक शांति का वातावरण कायम करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मामले में भारत दुनिया के सभी विकसित देशों से ज्यादा सुरक्षित है। देश का  सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश सबसे अधिक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि  एक हफ्ते में 15 हज़ार मरीज स्वस्थ हुए जबकि इससे कही कम संक्रमित हुये है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »