29 Mar 2024, 01:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : तुलसी राम सिलावट अस्पताल से डिस्चार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 3:52PM | Updated Date: Aug 14 2020 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट आज कोरोना को शिकस्त देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। कोविड केयर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सेम्स) के प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सिलावट उनके अस्पताल में लगभग 17 दिन उपचाररत रहे। कोविड 19 की निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। सांवेर विधानसभा से विधायक रहे और वर्तमान में जल संसाधन मंत्री सिलावट कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद बीते 29 जुलाई को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हुये थे।
 
जिनका 7 अगस्त को लिया गया दूसरा सैंपल भी पॉज़िटिव आया था। इसके बाद 12 अगस्त को लिये गए तीसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज उन्हें दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सिलावट के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी संक्रमित पाये जाने पर अरबिंदो में भर्ती कराया गया था। सिलावट की पत्नी को पूर्व में छुट्टी दी जा चुकी है, लेकिन उनके बेटे फिलहाल अस्पताल में उपचाररत हैं। उनकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »