28 Mar 2024, 19:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कल नागरिकों के हाथ होगी साफ-सफाई की बागडोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 6:53PM | Updated Date: Aug 13 2020 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारत के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में कल नगर निगम के सफाई कर्मियों के अवकाश के रहने के चलते शहर के नागरिकों और सामाजिक संगठन के साथ  शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने साफ-सफाई का बीड़ा उठाया हैं। नगर निगम मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की तरह गोगा नवमी के अगले दिन सफाईकर्मियों के अवकाश पर रहते हैं। इसी के चलते आज गोगानवमी के बाद कल निगम के सफाईकर्मी अवकाश पर रहेंगे। लिहाजा जन सहयोग से कल शहर की साफ-सफाई की जाएगी।
 
निगमायुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार, शुक्रवार की सफाई के लिए शहर के प्रबुद्धजनों के साथ गैर सरकारी संगठन के लोगों को सफाई अभियान में जोड़ा गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता समेत सभी वर्ग के लोगों ने झाड़ू उठाने के लिए पहल की है। शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसके लिए निगम के साथ शहर के जनप्रतिनिधि, रहवासी संगठन, बाजार संगठन, बैंक कल सुबह 7 बजे से शहर के प्रमुख बाजारों, क्षेत्र में निकलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »