28 Mar 2024, 20:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

NCP नेता बोले - मरने के बाद ज्यादा पॉपुलर हो गए सुशांत, मोदी-ट्रंप...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 3:59PM | Updated Date: Aug 12 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता मजीद मेमन ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मजीद मेमन को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मीडिया के सवाल रास नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते मजीद मेमन ने इस मुद्दे पर मीडिया की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बयान दिया है। मजीद मेमन ने कहा कि "सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान उतने प्रसिद्ध नहीं थे, जितने कि अपनी मौत के बाद हो गए। 
 
मीडिया में वह स्थान जिस पर आजकल वह काबिज हैं, हमारे पीएम या अमेरिका के राष्ट्रपति से कहीं अधिक है!' पूर्व राज्यसभा सदस्य माजिद मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहीं ज्यादा मीडिया का ध्यान अब सुशांत पर है। वह उनके मामले को ज्यादा स्पेस दे रही है। मेमन ने कहा, 'जब कोई अपराध जांच चरण में होता है, तो गोपनीयता को बनाए रखना पड़ता है।
 
महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया में उठाए जा रहे हर कदम को सार्वजनिक करना सच्चाई और न्याय के हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।'उन्होंने कहा, 'सुशांत के मेरे ट्वीट पर इतना शोर है। क्या इसका मतलब यह है कि सुशांत अपने जीवन काल के दौरान लोकप्रिय नहीं थे या उन्हें न्याय नहीं मिलना चाहिए था? हरगिज नहीं। गलतफहमी से बचा जाना चाहिए। ट्वीट किसी भी तरह से अपमान या उसे अपमानित नहीं करता है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »