29 Mar 2024, 18:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संक्रमणमुक्त हुए 55.59 प्रतिशत कोरोना मरीज चार राज्यों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:04PM | Updated Date: Aug 11 2020 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में कुल 880389 मरीज स्वस्थ हुए हैं जो कि कुल स्वस्थ हुए मरीजों का 55.59 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में जहां अब तक 358,421 मरीज स्वस्थ हो गए हैं वहीं तमिलनाडु में 244,675 मरीज इस महामारी से उबर गये हैं जबकि आंध्र प्रदेश और दिल्ली से कोरोना के कुल क्रमश: 145,636 और 131,657 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देशभर में अब तक 1583489 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 53,601 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 22,68,676 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 871 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,257 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 69.80 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.99 प्रतिशत हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »