29 Mar 2024, 06:29:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 6:42PM | Updated Date: Aug 10 2020 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु के  कोरोना वायरस(कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। श्रीरामुलु ने रविवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हल्का  बुखार होने के बाद कोरोना जांच करायी थी , जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी  है। मंत्री को बॉंिरग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और  कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया भी कोरोना संक्रमित होने  के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »