25 Apr 2024, 20:00:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश के बाहर के दर्शनार्थी भी कर सकेंगे दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 7:01PM | Updated Date: Aug 9 2020 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में अब प्रदेश के बाहर के दर्शनार्थियों को भी दर्शन अनुमति दी जाएगी। आज यहां आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंध समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि महाकालेश्वर मंदिर में अब प्रदेश के बाहर के दर्शनार्थियों को भी दर्शन अनुमति दी जाएगी। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा की स्थापना सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालु अपने घर में प्रतिमा की स्थापना कर पूजन-अर्चन कर सकेंगे।
 
मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसी तरह बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति रविवार को होने वाले लॉकडाउन में दूध डेयरी एवं दूध विक्रय की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के विश्राम गृह एवं होटलों में प्रवेश द्वार पर ही मालिक के नाम एवं उनके उनके मोबाइल नंबरों का प्रदर्शन अनिवार्य किया जाए।
 
इसी प्रकार कालभैरव मंदिर के बाहर प्रसाद के रूप में की जा रही मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया है। इस बैठक में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल  फिरोजिया पूर्व मंत्री , विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस  अधीक्षक मनोज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »