29 Mar 2024, 03:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई के मालाड़ में इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 7:53PM | Updated Date: Jul 16 2020 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण मुंबई और उपनगर मालाड़ के मालवनी इलाके में इमारत का  हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और सात लोगों को मलबे से निकाला गया। मुंबई के फोर्ट इलाके में पुरानी इमारत का हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया, हालांकि यहां किसी के मरने की सूचना नहीं है। मालाड़ के मालवनी में एक चॉल के ढहने से एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका है और चार लोगों को मलवे से बचाया गया। दमकल विभाग और पुलिस के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »