29 Mar 2024, 07:11:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्र सरकार की नीतियों के कारण घट रहा है देश का मान सम्मान : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 12:18AM | Updated Date: Jul 16 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण दुनिया में हमारा मान-सम्मान घट रहा है लेकिन आश्चर्य की बात है कि केंद्र सरकार के पास इससे निपटने की रणनीति ही नहीं है।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा भारत की वैश्विक रणनीति गड्डमड्ड है। हमारी शक्ति तथा सम्मान कम हो रहा है और केंद्र सरकार को पता ही नहीं है कि इस स्थिति से कैसे निपटना है। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि चाबहार रेल परियोजना में पैसा देने में देरी का हवाला देते हुए ईरान ने भारत को बाहर कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »