28 Mar 2024, 19:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार में बंद योजनाओं को फिर से शुरू किया गया : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 9:17PM | Updated Date: Jul 15 2020 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गयी जनहित से जुड़ी कई योजनाओं को बंद कर दिया, जिसे सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोबारा से शुरू किया है।

भाजपा द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार तोमर गोहद विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौहान ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जनहित से जुड़ी योजनाओं को दोबारा चालू किया,  जिन पर कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तो समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन ही नहीं कर रही थी, लेकिन भाजपा सरकार ने ना सिर्फ पंजीयन किए, बल्कि गेहूं खरीदी में भी प्रदेश को नंबर वन बना दिया।

उन्होंने कहा कि चौहान ने उस चंबल एक्सप्रेस वे के काम को आगे बढ़ाया, जिसे कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसके साथ ही गोहद क्षेत्र और समूचे चंबल अंचल के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ंिभड और मुरैना जिलों की सीमा पर सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है।

तोमर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए तपस्या, साधना और कार्यकर्ताओं का समर्पण चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ नए लोग हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, लेकिन यह पूरा परिवार भाजपा का परिवार है। उन्होंने कहा कि अब हमें कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस परिवार की विजय कैसे हो यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जो बातें कहीं उसे पूरा करने के बजाए कांग्रेस की सरकार किस से कैसे बदला लिया जाए, उस दिशा में काम करती रही। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अत्याचार सहते हुए जनता के हक में लड़ाई लड़ी। जनता से किए वादे पूरे नहीं करने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार को सड़क पर उतरने की चेतावनी दी और जब उसे अनसुना कर दिया गया, तो उन्होंने सरकार को ही सड़क पर ला दिया। कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोध और अंतर्कलह के कारण गिर गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »