28 Mar 2024, 16:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP : बस्ती में सरयू के उग्र तेवर, सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 3:38PM | Updated Date: Jul 13 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और नदी का दबाव तटवर्ती बांधों पर बना हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ाव की ओर है। नदी की कटान और बाढ़ से 100 से अधिक गांवों के लोग दहशत में है। नदी का पानी सैकड़ों बीघों में बोई फसल को डुबो चुका है। बंजरिया,अशोकपुर, गौरव बिलासपुर में खेती योग्य जमीन को नदी तेजी से काट रही है।
 
उन्होने बताया कि नदी लाल निशान 92.730 के बदले 92.820 पर बह रही है। सरयू में गिरजा बैराज,शारदा बैराज और सरजू बैराज से पानी छोड़ा गया है जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी तटवर्ती बांध रामपुर कलवारी कटारिया चांदपुर धौलपुर विक्रमजोत पर निरंतर दबाव बनाए हुए हैं।
 
कटोरिया चांदपुर तटबंध  के ठोकर नंबर 1 को बचाने के लिए निरंतर प्रयास चल रहा है। शुभिका बाबू गांव चारों तरफ से बाढ़ में डूबा हुआ है।ग्रामीणों के आवाजाही के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार नाव प्रदान किया गया है। बाढ़ से बाघा नाला भरतपुर में  बचाव के लिए बनाया गया कटर शादी में डूब गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »