29 Mar 2024, 06:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ बोले - प्रदेश सरकार खुलासा करें विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 5:49PM | Updated Date: Jul 10 2020 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक बार फिर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को यह खुलासा करना चाहिए कि गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन तक कैसे पहुंच गया। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिये कहा‘ भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं, यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूँ कि महाकाल की नजरों से कोई भी पापी नहीं बचेगा।
 
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित है। जिस दुर्दांत अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वो इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुंच गया। वो उज्जैन कितने दिन रहा, किसके संरक्षण में रहा।
 
उसके साथ कितने साथी थे, वो कहां है। महाकाल मंदिर में वो कैसे बेखौफ टहलता रहा, उसकी मंदिर की तस्वीरें किसने वायरल की। सावन का माह चल रहा है, महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर है। ऐसे में इतना दुर्दांत अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को कैसे भेद कर मंदिर में आसानी से प्रवेश पा गया।
 
उन्होंने लिखा है ‘यह तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। इतना दुर्दांत अपराधी ख़ुद अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया। इतने बड़े अपराधी की जानकारी लगने के बाद इसे पकड़ने आयी पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं। सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला। आखिर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था, जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ। इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मशार किया है। सरकार इन सवालों का जवाब दे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »