28 Mar 2024, 22:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 'कोविड 19' से 3749 संक्रमित, 156 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 10:55AM | Updated Date: Jun 7 2020 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' से संक्रमण के 27 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3749 हो गयी है। तीन मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 156 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि 2390 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी कराकर घर लौट चुके हैं। ख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कल 1619 सैम्पल जांचे गए, जिसमें से महज 27 संक्रमित पाये गये। वहीं 2462 नये सैम्पल जांच के लिये एकत्रित किये गये हैं।

 

एमएचओ ने बताया कि अब तक कुल 44,446 जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी हैं, जिसमें से कुल 3,749 संक्रमित पाये गये हैं। इस बीच 71 वर्ष, 62 वर्ष और 23 वर्षीय तीन पुरुषों की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 156 तक जा पहुंची है। न्होंने कहा कि 66 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2390 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 1203 मरीज ही अस्पताल में उपचारररत हैं।  शर्मा ने बताया कि कल 27 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3985 संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »