20 Apr 2024, 03:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वर्षा काल के पूर्व पौधारोपण अभियान चलाएं कार्यकर्ता: विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 6:28PM | Updated Date: Jun 5 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में पौधारोपण करते हुए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वर्षाकाल के पूर्व पौधारोपण अभियान में कार्यकर्ता एक वृक्ष अवश्य लगाए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। शर्मा ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि बढते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
 
विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पौधारोपण का यह अभियान वर्षाकाल के पूर्व तक निरंतर चलता रहे। हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पर्यावरण प्रहरी बने।
 
प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर एवं राजभवन के समीप कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक वृक्ष अवश्य लगाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »