28 Mar 2024, 15:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों को उपार्जित गेंहू का समय पर होगा भुगतान: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:39AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि वे चिंतित न हों उनके द्वारा उत्पादित पूरा अनाज खरीद कर भुगतान भी समय पर किया जाएगा। उपार्जित गेहूँ को सुरक्षित रखने का दायित्व सरकार का है। यह कार्य किया भी जा रहा है। चौहान ने कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश में खरीदी भी देर से शुरू हो सकी। आप सभी अन्नदाताओं को प्रणाम करता हूँ।
 
अन्न के उत्पादन के सारे रिकार्ड टूट गये। आज की तारीख तक एक करोड़ 25 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ खरीद लिया गया है। हम पंजाब को पीछे छोड़ने जा रहे हैं, लेकिन इस बीच में यह निसर्ग आ गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश और जारी रह सकती है, लेकिन आप चिंता न करें। इससे किसान को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि अभी कुछ गेहूँ बाहर रखा हुआ है। सबका भण्डारण नहीं हुआ है।
 
खरीदी केन्द्र पर रखे गये गेहूँ का ढंकने और संरक्षित करने के लिये अमला पूरी तरह सजग है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम नुकसान न होने दें और किसान का तो नुकसान होगा ही नहीं। किसानों का पैसा उनके खाते में आएगा। यह सरकार का दायित्व है। अब तो तिवड़ायुक्त चना भी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान ऐसी बारिश में थोड़ा धैर्य रखें। आगामी 30 जून तक यह खरीदी की जायेगी। संकट की हर घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि व्यवस्था बनाये रखने में वे सहयोग दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »