23 Apr 2024, 20:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार सौ करोड़ के घोटाले में संलिप्त है वाईएसआर कांग्रेस नेता: चंद्रबाबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:29AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी(तेदेपा) प्रमुख एवं  आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में  सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर गरीबों के लिए आवासीय भूमि  के आवंटन में 400 करोड़ रूपये के घोटाले का आरोप लगाया है। नायडू ने गुरुवार को माइक्रो-ब्लांिगग साइट ट्विटर पर लिखा , ‘‘ फैक्ट  फाइंिडग कमेटी ने आवासहीन गरीबों के लिए भूमि के आवंटन में 400 करोड़ रूपये  के भ्रष्टाचार पाया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं  ने प्रत्येक हितग्राहियों से भूमि आवंटन के एवज में 60-60 हजार रूपये लिए  हैं।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक एकड़ भूमि के लिए 45 से 75 लाख  रूपये दे रही है , जबकि हितग्राहियों के लिए मुफ्त आवासीय भूमि का बाजार  मूल्य सात लाख रूपये प्रति एकड़ है। तेदेपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में 29.52 लाख मकानों  की मंजूरी दी गयी थी और इनमें से आठ लाख मकानें तीन चरणों में बनाकर  हितग्राहियों को आवंटित की गयी थी। इसके अलावा गरीबों को 4.2 लाख आवासीय  भूमि दी गयी थी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »