29 Mar 2024, 14:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेलवे कर्मी ने जहर पीकर खुदकशी की, सेल्फी-वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में माधवरम रेलवे  स्टेशन में तैनात रेल कर्मचारी ने अधिकारियों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर  कोल्ड-ड्रिंक में कीटाणुनाशक पदार्थ मिलाकर सेवन कर खुदकशी कर ली और  सेलफोन पर सेल्फी-वीडियो लेकर वायरल कर दिया जिससे यहां के रेलवे के  अधिकारियों में हडकंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां  इब्राहीमपटनम के समीप रायनापाडु गांव निवासी 39 वर्षीय पेयाल्ला राजू रेलवे  में की-मेन के रूप में माधवरम रेलवे स्टेशन में कार्यरत था।
 
राजू ने सेल्फी-वीडियो में आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों ने लंबे समय से  उसका प्रमोशन रोक रखा था और उसे प्रताड़ति करते रहे। बाद में अधिकारियों  ने उसका तबादला तेलंगाना में खम्माम जिले के येरूपलेम स्टेशन में कर दिया। उसने अपने साथ इस अन्याय के लिए रेलवे अधिकारियों पर आरोप लगाया तथा  कोल्ड-ड्रिंक में कीटनाशक पदार्थ मिलाकर पी लिया। बाद में वह अपने घर पहुंचा और रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी दी।  रिश्तेदारों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »