28 Mar 2024, 18:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जबलपुर में छह नए कोरोना संक्रमित, टोटल हुए 256

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 5:47PM | Updated Date: Jun 2 2020 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में छह नए मामले मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256 तक पहुंच गयी, जिसमें से 193 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज प्राप्त 34 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में एक नौ वर्ष का बालक, नगर निगम का एक कर्मचारी और नगर निगम में ही कांट्रेक्ट सफाई कर्मी उसकी पत्नी, छोटी ओमती सामुदायिक भवन के समीप रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिल चुके व्यक्ति के परिवार के दो सदस्य तथा नया मोहल्ला निवासी एक महिला शामिल है।
 
कोरोना से स्वस्थ होने पर कल सुखसागर कोविड केयर सेंटर से 13 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह प्रदेश में सबसे बेहतर है। इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर अब 75.39 प्रतिशत हो गया है । नई गाईड लाइन के अनुसार स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये सभी 13 लोगों को अगले सात दिनों के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर में कवारेन्टीन किया गया है। इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक संक्रमित 256 मरीजों में से स्वस्थ होने वाले की संख्या 193 हो गयी है और 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 53 रह गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »