25 Apr 2024, 19:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्यूशन टीचर से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बन गए आदेश गुप्ता, मनोज तिवारी की छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 3:55PM | Updated Date: Jun 2 2020 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से मोनज तिवारी को हटा दिया है। उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष चुना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में उतरी थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था तभी मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर बात चल रही थी। अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह फैसला लिया है और मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। पार्टी के सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।
 
कौन है आदेश गुप्ता 
आदेश गुप्ता की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गुप्ता ने 1991 में कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी की थी। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में पेशा ठेकेदारी बताया था। माना जा रहा है कि बीजेपी ने दिल्ली में व्यापारी वर्ग को देखते हुए उन्हें आगे किया है।  आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »