19 Apr 2024, 12:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी: मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 6:29PM | Updated Date: May 29 2020 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार स्थिर है और अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘सरकार ने छह महीने पूरे कर लिए हैं। यह स्थिर है और मजबूत है।
 
भाजपा कहती है यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली लेकिन मैं कहता हूं कि सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।’’  उल्लेखनीय है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। महाराष्ट्र में जिस दिन से तीन दलों की साझा सरकार बनी है तभी से भाजपा कहती आ रही है यह सरकार स्थिर नहीं है और जल्द गिर जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »