बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास चार युवकों ने धारदार हथियारों से एक किशोरी की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया ने आज बताया कि जिले के लालबाग उपनगर में रेलवे स्टेशन के पास सूतवाला प्लांट इलाके में कल रात चार युवकों ने धारदार हथियार से एक किशोरी पर हमला कर दिया।
इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान आज दोपहर उसकी मौत हो गई। बामनिया ने बताया कि सूतवाला प्लांट निवासी मृतका और हमलावर युवकों संतोष जाधव, सचिन जाधव, अशोक पाटील और निकलेश यादव के घर आसपास ही है। यह युवक अक्सर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।