29 Mar 2024, 00:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगरा मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिकों के लिये निशुल्क 110 बसें लगाईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 4:08PM | Updated Date: Mar 29 2020 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में आगरा मार्ग आगरा की ओर जा रहे श्रमकों को सीमा तक या उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 110 बसों की व्यवस्था की है। रोडवेज के मुख्य महाप्रबंधक नवीन जैन ने रविवार को बताया कि श्रमिकों को बसों द्वारा नि:शुल्क उनके गंतव्य या उत्तर प्रदेश की सीमा तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है। दोपहर तक 62 बसें उत्तर प्रदेश की सीमा पर श्रमिकों को छोड़ चुकीं थीं और अन्य 110 बसें रवाना की गईं।
 
इसके साथ ही निजी बसें चलाए जाने का भी निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि जयपुर से आगरा रोड पर बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश सीमा तक पैदल ही जा रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द राज्य सीमा में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के सम्बन्ध में रविवार को जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल सिंह लाम्बा के साथ हुई बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया।
 
जैन ने बताया कि ये बसें आम नागरिकों के लिए नहीं है। यह केवल उन श्रमिकों के लिए हैं जो सड़क पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज से निजी बसों को भी चलाया जा रहा है, लेकिन ये बसें भी आगरा रोड पर चल रहे प्रवासी श्रमिकों को ही उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। उन्होंने आमजन एवं विद्यर्थियों को सलाह दी है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें और इन बसों में यात्रा करने की कोशिश न करें।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »