28 Mar 2024, 20:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध रूप से चल रहे पीजी पर कार्रवाई की जाए : पूनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:53PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। कांग्रेस नेता वजीर सिं पूनिया ने आज हिसार में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की। पिछले सप्ताह ही चंडीगढ़ के एक गर्ल्स पीजी इमारत में आग लग गई थी, जिसमें हिसार की एक लड़की समेत तीन लड़कियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे पीजी के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। आरोप है कि हिसार शहर में ही 350 से ज्यादा पीजी चल रहे हैं और इनमें से एक भी पीजी का रजिस्ट्रेशन प्रशासन से नहीं कराया गया है।
 
पूनिया ने कहा कि इन अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की नींद नहीं खुली। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने अवैध पीजी को लेकर एक बार कार्रवाई करने का ड्रामा भर किया और उनको नोटिस दिए लेकिन उसके बाद कुछ नहीं किया गया तथा मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
 
इस बीच जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश प्रवक्ता और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने भी अवैध पीजीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडवोकेट बिश्नोई ने हिसार बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट राजीव मेहता की बेटी मुस्कान की चंडीगढ़ में एक पीजी में हुए हादसे में मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि हिसार में भी पीजी हाउस मालिक सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दे रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »