29 Mar 2024, 07:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम निवास गोयल दिल्ली विधानसभा के फिर अध्यक्ष निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:41PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राम निवास गोयल सोमवार को दिल्ली विधानसभा के सर्वसम्मति से फिर अध्यक्ष निर्वाचित किये गये। सातवीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की आज शुरुआत हुई। सत्र 26 फरवरी तक चलेगा।  सत्र शुरू होने पर पहले नये विधायकों को शपथ दिलाने के लिए मटिया महल से आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल को प्रोटेम स्पीकर चुना गया।  विधायकों के शपथ लेने के बाद अपराह्न विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें गोयल को फिर से अध्यक्ष चुना गया। 

गोयल शाहदरा से दूसरी बार विधायक चुने गये हैं। गोयल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘गोयल विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य हैं और बिना किसी भेदभाव के सदन को चलाते हैं। वह दिल्ली विधानसभा ‘भीष्म पितामह’ हैं।’’ सातवीं दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी को केवल आठ सीटों पर विजय मिली। कांग्रेस को इस बार भी एक भी सीट नहीं मिली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »