29 Mar 2024, 20:16:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाशिवरात्रि के मेले से कपड़ा आधा दर्जन सांप जंगल में छोड़ें गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:27PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में महाशिवरात्रि के मेले में प्रदर्शन के लिए लाए गए आधा दर्जन सांपों को सपेरों के चंगुल से छुड़ाने के बाद जंगल में छोड दिया गया। पकडे गए सांपों में पांच कोबरा तथा एक दुलर्भ प्रजाति का सर्प सेंड़बोआ शामिल है। वन विभाग के अधिकारियों ने आज बताया कि महाशिवरात्रि के मेले से वन विभाग के अमले ने सपेरो के पास से पांच कोबरा सहित एक दुर्लभ प्रजाति का सांप सेंडबोआ जप्त किया था।
 
पकड़े गए सर्प के मुंह फेवीक्वीक से चिपका दिए गए थे, जिसके चलते वह सभी चोंटिल हो गए। उनका इलाज कराने के बाद उन्हें जंगल में छोड दिया गया। इन सांपों को बाल सपेरों के कब्जे से छुड़ाया गया था। रानीपुर रेंजर सचिन गुप्ता का कहना है कि वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के अंतर्गत सभी सांप संरक्षित है और इनके साथ की जाने वाली क्रूरता वन्य अपराध की श्रेणी में आती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »