24 Apr 2024, 13:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बॉयो-आइल प्रीगाथॉन के पहले संस्करण, 375 महिलाओं ने बनाया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:18PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गर्भवती महिलाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए बॉयो-आइल प्रीगाथॉन के पहले संस्करण में 375 महिलाओं ने एक साथ चलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई के सोफिटेल बीकेसी में बॉलीवुड की हस्ती नेहा धूपिया और मीरा कुमार ने एक किलोमीटर प्रीगाथॉन को हरी झंडी दिखाई और गर्भवती महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। प्रीगाथॉन में अन्य लोगों के अलावा डॉ वंदना शेट्टी और फिटनेस विशेषग्य पूजा अमीन ने टिप दिये। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान खासतौर पर फिटनेस पर जोर देने की बात की।
 
अभिनेत्री धूपिया ने इस मौके पर कहा कि किसी भी महिला के जीवन में मां बनना सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। बॉयो-आइल प्रीगाथॉन में सभी महिलाओं के साथ एक छोटा सा कदम चलना भी हमारे लिए जिम्मेदारी का पूरा करने का अहसास देता है। गर्भावस्था के दौरान फिटनेस के साथ कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मीरा कपूर ने कहा कि मातृत्व की यात्रा के दौरान खुद की देखभाल से लेकर फिटनेस जैसे मुद्दे पर एक महिला को बेहतर जानकारी देने का माध्यम बायो-आइल प्रीगाथॉन बनी है।
 
प्रीगाथॉन गर्भवती महिलाओं को सक्षम और बेहतर बनाने का माध्यम भी बना है। बॉयो-आइल प्रीगाथॉन ने ओवर-प्रेगनेंट महिलाओं की भागीदारी के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से संबंधित रिकॉर्ड में प्रेगनेंट वुमन वॉकिंग टुगेदर फॉर फिटनेस का एक नया रिकॉर्ड बनाया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »