28 Mar 2024, 21:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नदियों का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता- कंप्यूटर बाबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:54AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने अवैध उत्खनन करने करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता नदियों का संरक्षण करना है।  प्रदेश में अवैध खनन नहीं होने  दिया जाएगा। उन्होंने जिले के बरेली तहसील में नर्मदा नदी के पर स्थित कोटपार और सोजनी रेत पर पहुंचकर अवैध रूप से रेत का उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीन और तीन डंपर पकड़े।  उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार प्रदेश में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिला खनिज अधिकारी अनिल पंड्या और बरेली के नगर निरीक्षक एस एन मुकाती भी मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »