28 Mar 2024, 18:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में सड़क दुर्घटना- 13 लोगों की हुई मौत, 15 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:45AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा तालुका के रणु और महुवड़ गांव के बीच आज शाम एक डंपर और मिनी ट्रकनुमा वाहन के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई तथा 15 से अधिक अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार निकटवर्ती गोठडा गांव में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने वाले लोगों को लेकर लौट रहे मिनी ट्रकनुमा वाहन की डंपर से टंकर हो गई। इसमे छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सात अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को पादरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »