29 Mar 2024, 10:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सैफई जैसा गांव देश के हर एक नेता को बनाना चाहिए : पासवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:16PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार से एमएलसी प्रो.डॉ संजय पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सोच के कई और नेता होते तो देश की तस्वीर विकास के मामले में कुछ और ही होती। डॉ संजय पासवान ने शनिवार को यहां मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति द्वारा लिखित पुस्तक व्यायाम एक आयाम का विमोचन के दौरान पत्रकारों से कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सोच के कई और नेता होते तो देश की तस्वीर विकास के मामले में कुछ और ही होती। उन्होंने कहा कि सैफई जैसा गांव देश के हर एक नेता को बनाना चाहिए।
 
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि हर नेता को अपना अपना गांव सैफई गांव की तरह बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं बिहार से आज सैफई गांव को देखने आया था मुझे बहुत खुशी हुई  कि सैफई में मुलायम सिंह यादव ने इतना बड़ा विकास किया है। जहां चिकित्सा विश्वविद्यालय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम जैसा निर्माण कराया है। जिससे आसपास के क्षेत्र की जनता को बड़ा फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम  बिहार के मुख्यमंत्री से कहेंगे कि आप भी अपने गांव में मुलायम सिंह जैसे सैफई गांव को बनाएं।उन्होंने यह भी कहा कि हम केंद्र व प्रदेश सरकार से बात करेंगे और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जो सुविधाएं अभी छुट्टी हुई है उनको पूरा करने में सहयोग करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »