16 Apr 2024, 11:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश सरकार ने बदली बिहार की तस्वीर : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 5:54PM | Updated Date: Feb 22 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आज कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली नीतीश कुमार की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है और उनके नेतृत्व में ही इस वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और फिर से मजबूती के साथ सरकार बनेगी। नड्डा ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बटन दबाकर भाजपा के 11 जिलों में नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। पहले और अब के बिहार में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से पटना से बेतिया अब लगभग पांच घंटे में ही लोग पहुंच जा रहे हैं। पहले क्या व्यवस्था थी यह किसी से छुपी नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बिहार को मिला है, जिसके कारण कई बड़ी-बड़ी योजनाएं बिहार को मिली। प्रधानमंत्री ने बिहार को हजारों करोड़ की राशि दी है, जिसका सदुपयोग करते हुए सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री श्री कुमार ने धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि बिहार की तस्वीर पिछले 10 वर्षों में विशेषकर पांच वर्षों में काफी बदली है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »