29 Mar 2024, 19:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सरकार ने नहीं कराई ‘बुंदेलखंड पैकेज’ में हुए घोटाले की जांच: ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:37AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी सरकार में ‘बुंदेलखंड पैकेट’ में हुए कथित घोटाले की जांच नहीं कराई गयी, जिसके चलते इस घोटाले के आरोपी बेनकाब नहीं हो सके। ओझा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा इसकी जांच राज्य आर्थिक अपराध व्यूरो (ईओडब्ल्यू) से कराने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि इस घोटाले के भ्रष्टाचारी अब बेनकाब होंगे।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीति, नीयत और भ्रष्टाचार के चलते पूरा पैकेज घोटाला की भेंट चढ़ गया था और घोटाला उजागर होने के बाद इसकी कोई गंभीर जांच नहीं करायी थी। उन्होंने कहा कि यूपीए की पूर्व केन्द्र सरकार के कार्यकाल में वर्ष-2009 में बुंदेलखंड के पिछड़े इलाकों को विकसित बनाने के लिए बुंदेलखंड पैकेज बनाया गया था, जिसमें 7 हजार 2 सौ 26 करोड़ रूपये की कुल राशि में से मध्यप्रदेश के हिस्से में 3 हजार 8 सौ 60 करोड़ रूपये प्राप्त हुए थे, जिनके द्वारा मध्यप्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों का विकास किया जाना प्रस्तावित था।
 
ओझा ने कहा कि हमारे वचन-पत्र में दिये गये वचन के अनुसार हम प्रदेश में हुए सभी पुराने घोटालों की जांच करा कर दोषियों को दंडित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुंदेलखंड पैकेज की जांच आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) से करवाने का फैसला, भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को दंडित करने की हमारी उसी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »