23 Apr 2024, 16:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सरकार गरीब के पेट पर ‘लात’ मार रही है : प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:48PM | Updated Date: Jan 14 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब के पेट पर लात मार रही है। श्रीमती वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘ सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। श्रीमती वाड्रा ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें खुदरा महंगाई के आंकड़े को दर्शाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »