29 Mar 2024, 04:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 12वें अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस 2019 का किया समापन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:56AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरी है कि शहरी विकास में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। शर्मा ने यह विचार आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय 12वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस  के समापन समारोह के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए शहरीकरण में लोगों को सुगम परिवहन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में किफायती कीमतों पर,सुविधा युक्त, सार्वजनिक यातायात तंत्र विकसित कर रही है।
 
इस दिशा में मेट्रो एवं इलेक्ट्रिक बसों का अहम योगदान है। सार्वजनिक यातायात के ये आधुनिक, आरामदायक एवं साफ सुथरे तंत्र प्रदेश के नागरिकों के लिए निश्चित रूप से लाभदायी साबित होंगे। डॉ शर्मा ने कहा कि शहरी विकास में नवाचार को बढ़ावा देते हुए शहरों को विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में लाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश सरकार स्मार्ट शहरों को विकसित करने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। शहरी आबादी को समस्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की अहम जिम्मेदारी है। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »