29 Mar 2024, 18:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्यपाल फागू चौहान ने गया में किया पिंडदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:06PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पितरों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए आज गया में पिंडदान किया। चौहान यहां गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई हवाई अड्डा उतरने के बाद सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रांगण में राज्यपाल ने अपने पितरों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान  किया। स्थानीय पंडा ने उन्हें पिंडादान कराया । राज्यपाल के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे। विष्णुपद मंदिर के पंडा अमरनाथ धोकड़ी ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में चौहान ने अपने पितरों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान  किया जहां आचार्य जी के द्वारा कर्मकांड कराया गया। चौहान पिंडदान  के बाद वापस पटना लौट जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »