29 Mar 2024, 17:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू कश्मीर : पुलवामा विस्फोट में घायल दो जवानों ने दम तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 2:53PM | Updated Date: Jun 18 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कल उच्च शक्तिशाली विस्फोटक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए दो जवानों की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अरिहल , पुलवामा में सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए आईइडी विस्फोट की चपेट में आकर छह जवान घायल हुए थे।
 
इन सभी को बादामीबाग के 92 आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था  जहां सुबह दो जवानों ने  दम तोड़  दिया। कर्नल राजेश कालिया ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा‘‘ हमारे बहादुर जवानों की मौत पर हम गहन शोक व्यक्त करते हैं।’’ उस विस्फोट में दो नागरिक भी घायल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »